Dainik Savera Times

Justice Surya Kant होंगे देश के अगले CJI, 24 नवंबर को संभालेंगे पद

नेशनल डेस्क: भारत के सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को देश का अगला मुख्य न्यायाधीश (CJI) नियुक्त किया गया है। केंद्रीय विधि मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी. आर. गवई 23 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके बाद न्यायमूर्ति सूर्यकांत 24 नवंबर 2025 को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें:  ‘कांग्रेस और RJD छठी मैया का अपमान कर रहे’, मुजफ्फरपुर रैली से पीएम मोदी का हमला

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने साझा की जानकारी 

इस नियुक्ति की जानकारी केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने भारत के संविधान में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए, न्यायमूर्ति सूर्यकांत को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। मंत्री ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएँ भी दीं।

यह भी पढ़ें:  ‘इंदिरा गांधी में नरेंद्र मोदी से ज्यादा हिम्मत थी’, राहुल गांधी का PM पर तीखा हमला

बीआर गवई ने की थी नाम की सिफारिश

इससे पहले, मौजूदा मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर न्यायमूर्ति सूर्यकांत के नाम की सिफारिश की थी। परंपरा के अनुसार, सेवानिवृत्त होने वाले मुख्य न्यायाधीश अपने उत्तराधिकारी का नाम सुझाते हैं। न्यायमूर्ति सूर्यकांत का कार्यकाल 9 फरवरी 2027 तक रहेगा। अपने कार्यकाल के दौरान वे सुप्रीम कोर्ट के कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई का नेतृत्व करेंगे।

Exit mobile version