नेशनल डेस्क: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। बताया गया है कि उसे पाकिस्तान में खास सुरक्षा दी जा रही थी। एक स्कॉटिश व्लॉगर ने अपने यूट्यूब चैनल पर ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें ज्योति पाकिस्तान के लाहौर स्थित अनारकली बाजार में कई गार्डों के साथ घूमती नजर आ रही है। इन गार्डों के हाथ में AK-47 जैसी बंदूकें भी दिखी।
क्या है पूरा मामला?
स्कॉटलैंड के यूट्यूबर कैलम अब्रॉड भी उस वक्त लाहौर के अनारकली बाजार में मौजूद थे, जब ज्योति वहां घूम रही थी। दोनों की वहां मुलाकात हुई और उन्होंने बातचीत भी की। कैलम ने वीडियो में दिखाया कि ज्योति के साथ भारी सुरक्षा बल था, जो उसकी सुरक्षा कर रहा था।
– Scottish You Tuber Callum Mill uploaded this video in March 2025
– Pakistani spy Jyoti Malhotra was walking through Pak streets with 6 men armed with AK-47 rifles
– Why was there so much security for an ordinary YouTuber?
This ISI agent’s friends & relatives should be… pic.twitter.com/wTWOSlR0sM
— BALA (@erbmjha) May 26, 2025
ज्योति का पुलिस रिमांड खत्म
ज्योति की पुलिस रिमांड 9 दिनों तक चली, जो अब खत्म हो गई है। अब उसे हरियाणा के हिसार अदालत में पेश किया जाएगा। उससे पहले भी वह दो बार रिमांड पर रही है। ज्योति उन 12 लोगों में से एक है, जिन्हें पंजाब, हरियाणा और यूपी से जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
जासूसी के आरोप
ज्योति का यूट्यूब चैनल था। उसके खिलाफ 16 मई को सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। बताया गया कि वह नवंबर 2023 से पाकिस्तानी अधिकारी एहसान-उर-रहीम (दानिश) के संपर्क में थी। भारत ने 13 मई को एहसान-उर-रहीम को देश से निष्कासित कर दिया था।
दूसरे देशों के भी हैं संबंध
जांच में पता चला है कि ज्योति पाकिस्तान के अलावा चीन, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और कुछ अन्य देशों में भी गई थी। एनआईए, खुफिया ब्यूरो और सैन्य खुफिया विभाग ने उससे पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी उसे एक महत्वपूर्ण एजेंट के रूप में तैयार कर रही थी।

