Site icon Dainik Savera Times

कमल कौर भाभी मर्डर केस के बाद बढ़ा खौफ, दीपिका लूथरा ने धमकियां मिलने के बाद इंस्टा अकाउंट किया बंद

Deepika Luthra : कमल कौर भाभी की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर सक्रिय इंफ्लूएंसर्स को लगातार मिल रही धमकियों ने सभी को दहशत में डाल दिया है। इसी कड़ी में मशहूर इंस्टा इंफ्लूएंसर दीपिका लूथरा ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करने के बाद अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया है।

धमकियों के बीच मांगी थी पुलिस सुरक्षा

दीपिका लूथरा को बीते दिनों लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इस पर उन्होंने पुलिस से कई बार सुरक्षा की गुहार लगाई थी। आखिरकार अमृतसर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई। लेकिन सुरक्षा मिलने के ठीक एक दिन बाद ही दीपिका ने अपना इंस्टा अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया।

निहंग अमृतपाल मेहरों ने दी थी जान से मारने की धमकी

बताया जा रहा है कि दीपिका लूथरा को धमकी देने वाला निहंग अमृतपाल मेहरों है। अमृतपाल ने दीपिका को जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर दीपिका ने एक वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया और पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई।

हत्या के बाद दुबई भागा अमृतपाल मेहरों

पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल मेहरों कमल कौर भाभी की हत्या करवाने के बाद फरार हो गया और दुबई भाग निकला। पुलिस अमृतपाल को भारत वापस लाने के प्रयास कर रही है। इस केस में अमृतपाल के दो साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

बढ़ती दहशत में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स

कमल कौर भाभी मर्डर केस और अब दीपिका लूथरा को मिली धमकियों ने सोशल मीडिया से जुड़े अन्य इंफ्लूएंसर्स में भी दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और सोशल मीडिया पर धमकियों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Exit mobile version