Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पतलीकूहल में लगे कंगना GO Back के नारे, काले झंडे दिखाकर सांसद Kangana का लोगों ने किया विरोध

September 18, 2025

पतलीकूहल में लगे कंगना GO Back के नारे, काले झंडे दिखाकर सांसद Kangana का लोगों ने किया विरोध

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने मनाली पहुंचीं मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत को पतलीकूहल में विरोध का सामना करना पड़ा। जहां, कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और “कंगना गो बैक” के नारे लगाए। बताया जा रहा है कि विरोध करने वाले लोग कांग्रेस कार्यकर्ता थे। कंगना जैसे ही आपदा प्रभावित लोगों से मिलने और नुकसान का जायजा लेने पतलीकूहल पहुंचीं, तभी विरोध करने वाले लोग हाथों में काले झंडे लेकर खड़े हो गए। उन्होंने नारेबाजी की और माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण बन गया।

 

बाहंग में ब्लॉगर से हुई बहस

इससे पहले कंगना बाहंग पहुंचीं जहां एक ब्लॉगर ने उनसे सवाल किए। इस पर कंगना भड़क गईं। उन्होंने कहा कि सिर्फ आपदा प्रभावित लोगों को ही नहीं, बल्कि उनके अपने रेस्टोरेंट और बिजनेस को भी काफी नुकसान हुआ है।

 

 

 

मेरा भी बिजनेस ठप पड़ा हैः कंगना

कंगना ने कहा कि उनका रेस्टोरेंट मनाली में है और वहां हालात बहुत खराब हैं। उन्होंने बताया कि “कल मेरे रेस्टोरेंट में सिर्फ 50 रुपये की सेल हुई। मेरे रेस्टोरेंट के स्टाफ की 15 लाख रुपये सैलरी है। इसलिए मेरा दर्द भी आप लोगों जैसा ही है।”

 

ब्लॉगर के सवाल पर दिया जवाब

जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि वह देर से क्यों पहुंचीं, तो कंगना ने कहा कि वह पहले गृह मंत्री और फिर प्रधानमंत्री के साथ दौरे में थीं। उन्होंने कहा कि जो भी काम उनके सामर्थ्य में है, वह कर रही हैं।

 

“इंडिविजुअल को फंड न दें” 

कंगना रनौत ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी व्यक्ति विशेष या एनजीओ को पैसा न दें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का फंड मौजूद है। आरएसएस का फंड है। डिप्टी कलेक्टर का फंड है। प्रधानमंत्री राहत कोष जैसी व्यवस्थाएं भी हैं। उन्होंने कहा कि मदद के लिए कई सरकारी और आधिकारिक व्यवस्थाएं मौजूद हैं, इसलिए किसी भी इंडिविजुअल को पैसा देना गलत है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें