Dainik Savera Times

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से “कन्नप्पा” फिल्म के निर्माता और कलाकारों ने की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ: आगामी पैन इंडिया फिल्म “कन्नप्पा” की टीम ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से उनके सरकारी आवास, 5, कालिदास मार्ग पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान फिल्म के निर्माता डॉ. एम. मोहन बाबू, मुख्य अभिनेता विष्णु मांचू, प्रसिद्ध कोरियोग्राफर व अभिनेता प्रभु देवा और फिल्म वितरक विनय माहेश्वरी मौजूद थे।

फिल्म टीम ने मुख्यमंत्री को फिल्म “कन्नप्पा” के बारे में जानकारी दी तथा उत्तर प्रदेश में फिल्मांकन की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे फिल्म सिटी प्रोजेक्ट और सरकार द्वारा दी जा रही फिल्म नीति की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने फिल्म निर्माताओं को राज्य में शूटिंग के लिए आमंत्रित किया और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

डॉ. मोहन बाबू ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए जो सकारात्मक माहौल बना है, वह पूरे देश के लिए एक मिसाल बन रहा है। उन्होंने राज्य सरकार की फिल्म नीति की सराहना की तथा राज्य में शूटिंग की भविष्य की संभावनाओं में रुचि व्यक्त की। इस यात्रा को एक शिष्टाचार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश को उभरते फिल्म गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- आज पाकिस्तान जाएंगे 2840 सिख श्रद्धालु, अकेली महिला को नहीं दिया गया वीजा

Exit mobile version