नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक गंभीर घटना घटी। कांवड़ यात्रा पर निकले कुछ युवकों ने एक CRPF जवान को बेरहमी से पीट दिया। यह घटना तब हुई जब जवान ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए टिकट ले रहा था।
बताया जा रहा है कि जवान और कांवड़ियों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई, जो बाद में हिंसा में बदल गई। गुस्साए कांवड़ियों ने जवान को घेर लिया और उसे रेलवे स्टेशन के फर्श पर गिराकर लात-घूंसे और थप्पड़ों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। जवान बार-बार मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोग केवल वीडियो बनाते रहे और मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।
Heartbreaking & outrageous! A brave CRPF jawan, serving our nation, was brutally assaulted allegedly by Kanwariyas in Mirzapur, UP, as captured in a viral video. This isn’t about religion at all, it’s about law & order crumbling! Our soldiers sacrifice everything for us, yet… pic.twitter.com/1OTeITpsk7
— Tehseen Poonawalla Official 🇮🇳 (@tehseenp) July 19, 2025
घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने मारपीट में शामिल 5 से 7 आरोपियों को तुरंत हिरासत में ले लिया है। सभी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी से मारपीट, अभद्रता और शांति भंग करने के आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वीडियो और गवाहों के बयान के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना लोगों के बीच आपसी सम्मान और शांति की आवश्यकता को और अधिक महत्वपूर्ण बनाती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...