Site icon Dainik Savera Times

Karnataka सरकार ने अभूतपूर्व पैमाने पर किया काम, लोग Congress के लिए करेंगे वोट : Jairam Ramesh

Inflation is Rising

Inflation is Rising

Karnataka Government : कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि कर्नाटक में उसकी सरकार ने अपने वादे पूरे किए हैं और लोगों के जीवन में समृद्धि लेकर आई है। साथ ही उसने विश्वास जताया कि लोग आगामी उपचुनावों में पार्टी को वोट देंगे। कांग्रेस के महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि मई 2023 में पार्टी पांच गारंटी के साथ कर्नाटक के लोगों के पास गयी थी जो राज्य के लोगों को समृद्धि, समानता एवं न्याय हासिल करने में मदद करेंगी। उन्होंने दावा किया कि अपने 18 महीने के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने अभूतपूर्व पैमाने पर काम किया है।

रमेश ने गारंटियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘गृह लक्ष्मी’ के तहत कर्नाटक में 1.22 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 25,407 करोड़ रुपए की वार्षिक निधि भेजी गई। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, कि ‘अन्न भाग्य के तहत 4.08 करोड़ नागरिकों के बैंक खातों में 8,433 करोड़ रुपए की वार्षिक निधि भेजी गयी क्योंकि ‘नॉन-बायलॉजिकल’ प्रधानमंत्री की सरकार ने भारतीय खाद्य निगम को कर्नाटक सरकार को चावल बेचने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि ‘गृह ज्योति’ के तहत 1.64 करोड़ परिवारों को 200 यूनिट निशुल्क बिजली देने के लिए 9,455 करोड़ रुपये की वार्षकि निधि दी गई।

कांग्रेस नेता ने कहा कि शक्ति निशुल्क बस यात्रा के तहत कर्नाटक की महिलाओं ने मई 2023 से अब तक 320 करोड़ से अधिक निशुल्क बस यात्रओं का लाभ उठाया जिस पर 7,310 करोड़ रुपए का खर्च आया। उन्होंने कहा, कि ‘युवानिधि के तहत पांच लाख युवाओं (स्नातक और डिप्लोमा धारकों) को स्नातक/डिप्लोमा करने के दो साल बाद तक प्रति माह 3,000/1,500 रुपए मिलते हैं।’’ रमेश ने कहा कि इस सरकार ने अपने वादे पूरे किए हैं और अपने लोगों के जीवन में अभूतपूर्व समृद्धि लेकर आई है।

रमेश ने कहा, कि ‘कर्नाटक के लोग आगामी चुनाव में गारंटी और कांग्रेस के लिए वोट करेंगे।’’ कर्नाटक में चन्नपटण, सेंडुर और शिग्गांव विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Exit mobile version