नेशनल डेस्क : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। केदारनाथ धाम के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सभी 7 यात्रियों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। यह हादसा बेहद दुखद और चिंता जनक है। वहीं इस हादसे के बाद प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए चारधाम यात्रा के लिए चल रही सभी हेलीकॉप्टर सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद (सस्पेंड) कर दिया है। यह रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
सभी यात्रियों की मौत की दर्दनाक मौत
आपको बता दे कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। अभी तक यात्रियों की पहचान पूरी तरह से नहीं हो पाई है, लेकिन जानकारी के मुताबिक वे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों से थे। हालांकि, हादसे की जाकारी मिलते ही घटनास्थल पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं।
CM धामी की सख्त प्रतिक्रिया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे को लेकर चिंता जताई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा हेलीकॉप्टर सेवाओं के संचालन के लिए सख्त SOP (Standard Operating Procedure) बनाया जाए। उड़ान से पहले हेलीकॉप्टर की पूरी तकनीकी जांच जरूरी हो। मौसम की सटीक जानकारी लिए बिना कोई उड़ान न हो।मुख्यमंत्री ने राज्य के मुख्य सचिव को एक तकनीकी विशेषज्ञों की समिति बनाने का आदेश दिया है। यह समिति हेलीकॉप्टर संचालन के हर पहलू की जांच कर नई गाइडलाइन तैयार करेगी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, “रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की बहुत दुखद खबर मिली है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। मैं बाबा केदार से सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।” pic.twitter.com/hiko6pDXyQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2025
पहले भी हुआ था हादसा
दरअसल, इससे पहले भी, 7 जून को केदारघाटी में एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। उस समय बडासू हेलिपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।
उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में जहां चारधाम यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु आते हैं, वहां हेलीकॉप्टर सेवाएं बेहद जरूरी हैं। लेकिन लगातार हो रहे हादसे चिंता का विषय हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार अगर नई सुरक्षा गाइडलाइन बनाई जाती है, तो इससे भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सकेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...