Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेट में छिपाकर 14 करोड़ का कोकेन लाई थी महिला, चेन्नई एयरपोर्ट हुई गिरफ्तार

December 17, 2024

पेट में छिपाकर 14 करोड़ का कोकेन लाई थी महिला, चेन्नई एयरपोर्ट हुई गिरफ्तार

तमिलनाडु : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विदेशी महिला को पकड़ा गया है जिसके पेट में कोकेन के 90 कैप्सल मिले है। इसकी कीमत लगभग 14.2 करोड़ रुपए बताए जा रहे है। बता दें कि यह महिला कीनिया की रहने वाली है। जिसे एयरपोर्ट पर जांच के दौरान कस्टम विभाग के अधिकारियों ने पकड़ा है। चलिए जानते है इस पूरे मामले को विस्तार से…

पेट में छिपाए थे 90 कोकेन के कैप्सूल 

दरअसल, यह मामला तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से सामने आया है। यहां  एक विदेशी महिला को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह महिला कीनिया की निवासी है और उसे एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ लिया। महिला के पेट में कोकेन के 90 कैप्सूल छिपाकर लाए गए थे, जिनकी कीमत लगभग 14.2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

महिला का भारत में ड्रग्स तस्करी का शक

बता दें कि 7 दिसंबर को यह महिला इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से चेन्नई आई थी। कस्टम विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि यह महिला भारत में ड्रग्स की तस्करी करती है, जिसके बाद एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने उसे एयरपोर्ट पर पूछताछ के लिए रोका। महिला को जांच के लिए एयरपोर्ट पर रोकने के बाद उसके कपड़े और बैग की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

एक्सरे से हुआ खुलासा

कस्टम अधिकारियों ने महिला का एक्सरे करवाया, जिसमें पता चला कि महिला के पेट में बेलनाकार आकार की कुछ वस्तुएं हैं। इसके बाद उससे सख्ती से पूछताछ की गई, और उसने स्वीकार किया कि उसने 90 कोकेन कैप्सूल निगल रखे हैं। कस्टम अधिकारियों ने महिला से कैप्सूलों को बरामद किया, जो कुल 1.4 किलो वजन के थे।

महिला को पुलिस हिरासत में सौंपा गया

महिला को गिरफ्तार करने के बाद कस्टम अधिकारियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस तरह की तस्करी की घटनाएं पहले भी चेन्नई एयरपोर्ट पर हो चुकी हैं, और कस्टम विभाग अब लगातार ऐसे मामलों की जांच कर रहा है। पहले भी चेन्नई एयरपोर्ट पर एक और तस्करी का मामला सामने आया था, जिसमें एक केबिन क्रू सदस्य को सोने की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने एक यात्री को 1.7 किलो सोने की तस्करी में मदद की थी। कस्टम अधिकारियों ने दोनों आरोपियों को दुबई से चेन्नई लौटते वक्त गिरफ्तार किया था।

नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई

इन घटनाओं से यह साफ होता है कि एयरपोर्ट पर तस्करी की घटनाएं बढ़ रही हैं और कस्टम विभाग और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इन पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। लगातार जांच और कार्रवाई से ही इस तरह की तस्करी को रोका जा सकता है और तस्करों को पकड़कर उन्हें कड़ी सजा दिलाई जा सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें