Site icon Dainik Savera Times

Kerala By Election Result: ‘यह जीत टीम वर्क का नतीजा’, नीलांबुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर गदगद हुई प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: केरल के नीलांबुर उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने उम्मीदवार आर्यदान शौकत को बधाई दी और जीत के लिए पार्टी के समर्पण और फोकस की प्रशंसा की। प्रियंका गांधी ने नीलांबुर के लोगों को यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के विजन में उनके विश्वास के लिए धन्यवाद दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनका समर्थन पार्टी को आगे ले जाएगा।

हमने एक टीम के रूप में काम किया: प्रियंका 
प्रियंका गांधी ने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “हमने एक टीम के रूप में काम किया, हर एक ने प्रतिबद्धता और एकल-निर्देशित फोकस के साथ काम किया, यही इस सफलता का सबसे महत्वपूर्ण सबक है। आर्यदान शौकत को हार्दिक बधाई, जिनके समर्पण और सेवा ने चमक बिखेरी है और यूडीएफ के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिनके प्रयासों से यह जीत संभव हुई है।”

लोग लंबे समय से नीलांबुर की उपेक्षा से परेशान थे
नीलांबुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस के यूडीएफ उम्मीदवार आर्यदान शौकत ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने सोमवार को कहा, “यह जीत सीधे तौर पर राज्य सरकार के खिलाफ है। लोग लंबे समय से नीलांबुर की उपेक्षा से परेशान थे। यह जीत उन सबकी भावना का परिणाम है।”

पिनाराई सरकार के लिए बड़ा झटका 
नीलांबुर उपचुनाव पिनाराई विजयन की नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है। कांग्रेस के आर्यदान शौकत ने सीपीएम के एम स्वराज को लगभग 11,000 वोटों से हराया। चुनाव आयोग के अनुसार, शौकत को 77,737 वोट मिले जबकि एम स्वराज को कम वोट पड़े। यह उपचुनाव इसलिए हुआ क्योंकि इस सीट के पूर्व विधायक पीवी अनवर ने इस्तीफा दे दिया था।

Exit mobile version