Dainik Savera Times

VIDEO: लॉर्ड्स में साउथ अफ्रीका ने रच दिया इतिहास, WTC चैंपियन बनते ही फफक-फफक कर रोए केशव महाराज

खेल डेस्क: साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 का फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही उन्होंने 27 साल बाद कोई ICC टूर्नामेंट जीता है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। फाइनल मैच लॉर्ड्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 282 रन का लक्ष्य दिया था, जो टेस्ट फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा टारगेट है। लेकिन साउथ अफ्रीका ने ये लक्ष्य सिर्फ 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मारक्रम बने जीत के हीरो
एडन मारक्रम ने शानदार 136 रन बनाए, जिससे टीम को मजबूत शुरुआत मिली। कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी 66 रनों की अहम पारी खेली। इन दोनों की पारियों की वजह से टीम को बड़ी जीत मिली।

 

केशव महाराज हुए भावुक
इस ऐतिहासिक जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में जश्न का माहौल था। स्पिनर केशव महाराज इतने भावुक हो गए कि वे खुशी से रो पड़े। जब उनसे पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने बातचीत की, तो वे अपनी भावनाएं रोक नहीं पाए और फफक-फफक कर रोने लगे। महाराज ने कहा, “ये पल हम सबके लिए बेहद खास है। टीम ने एकता के साथ खेला और देश के लिए ये जीत समर्पित है। अगर मैं बल्लेबाजी के लिए आता, तो मेरी भावनाएं मुझे प्रेरित करतीं।”

फैंस को कहा धन्यवाद
केशव महाराज ने अपने सभी फैंस का भी आभार जताया। उन्होंने कहा, “मुश्किल हालातों में भी फैंस हमारे साथ खड़े रहे। हम उन सभी खिलाड़ियों का भी सम्मान करते हैं जिन्होंने हमारे लिए रास्ता बनाया। ये जीत आने वाले समय में हमारे लिए नई शुरुआत है।”

एक नया रिकॉर्ड भी बना
साउथ अफ्रीका द्वारा हासिल किया गया 282 रन का लक्ष्य ICC फाइनल में सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के नाम था, जिसने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 275 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है और पूरी दुनिया को दिखा दिया कि वो भी बड़े मौकों पर जीत सकते हैं।

Exit mobile version