
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाया है। गुजरात के जूनागढ़ में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश में दो लोग ऐसे हैं जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा नहीं करना चाहते।
खड़गे ने कहा, “लोकतंत्र में चुनाव लड़ना आम बात है। लेकिन विपक्ष का असली मकसद संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। जिस धरती पर महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महान नेताओं ने जन्म लिया, वही आज लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरे में है। दो लोग हैं जो इसे सुरक्षित नहीं रहने देना चाहते।”
खड़गे ने कहा कि विपक्ष के पास संख्या बल नहीं था, इसलिए जितने वोट मिले, उतने ही सही हैं। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी बयान दिया कि अगर उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग हुई है तो इंडिया गठबंधन के हर दल को इसकी गहन जांच करनी चाहिए।
#WATCH | Junagadh, Gujarat: Congress president Mallikarjun Kharge says, “Contesting election is common in democracy. Our main target is to save Constitution and safeguard democracy. The land where people like Mahatma Gandhi and Vallabhbhai Patel were born and attained freedom for… pic.twitter.com/ZCKOKkKhrS
— ANI (@ANI) September 10, 2025
इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के कुछ सांसदों ने “विवेक” से एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में वोट दिया। भाजपा महासचिव बीएल संतोष ने भी दावा किया कि इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार को उनकी वास्तविक संख्या से 15 वोट कम मिले।
एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव में 452 वोट मिले और वह 152 मतों से जीत गए। इंडिया ब्लॉक उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। कुल 15 वोट अवैध घोषित हुए।
21 जुलाई 2025 से उपराष्ट्रपति का पद खाली था क्योंकि जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था। इस चुनाव में बीजू जनता दल (बीजेडी) और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने मतदान से दूरी बनाई, जबकि शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने चुनाव का बहिष्कार किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...