Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मैं टूट सकता हूं, लेकिन झुकने वाला नहीं’, अनुराग ठाकुर के आरोपों पर भड़के खरगे

April 3, 2025

‘मैं टूट सकता हूं, लेकिन झुकने वाला नहीं’, अनुराग ठाकुर के आरोपों पर भड़के खरगे

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के द्वारा लगाए गए आरोपों का कड़ा जवाब दिया। ठाकुर ने हाल ही में लोकसभा में वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान खरगे पर आरोप लगाया था कि उन्होंने वक्फ की ज़मीन हड़प ली है।

मैं कभी नहीं झुकूंगा: खरगे 
खरगे ने इस आरोप को न सिर्फ झूठा बताया, बल्कि फिल्मी अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अगर भाजपा मुझे डराकर झुका नहीं पाई, तो मैं कभी नहीं झुकूंगा। मैं टूट सकता हूं, लेकिन झुकने वाला नहीं हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि उनका जीवन हमेशा एक खुली किताब की तरह रहा है और उन्होंने कभी भी सार्वजनिक जीवन में उच्च मूल्यों से समझौता नहीं किया।

भाजपा से माफी मांगने की मांग की
खरगे ने आगे कहा कि ठाकुर ने उनके खिलाफ जो आरोप लगाए थे, वे पूरी तरह से निराधार थे। खरगे ने भाजपा से माफी मांगने की मांग की और कहा, “अगर ठाकुर अपने आरोपों को साबित नहीं कर सकते, तो उन्हें संसद में बैठने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।” खरगे ने साफ किया कि अगर अनुराग यह साबित कर देते है कि वक्फ की किसी भी जमीन पर मेरा या मेरे बच्चों का कब्जा है तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं एक मजदूर का बेटा हूं और इन आरोपों से नहीं डरता हूं।

क्या बोले अनुराग ठाकुर 
इससे पहले भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि वक्फ बोर्ड को मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए संपत्तियों का प्रबंधन करना था, लेकिन कांग्रेस और विपक्षी दलों ने इस संपत्ति का इस्तेमाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने यह संपत्ति “वोट बैंक एटीएम” के रूप में इस्तेमाल की। यह पूरा विवाद वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान उभरा, जिसमें ठाकुर ने कांग्रेस की “तुष्टिकरण की राजनीति” की आलोचना की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें