नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक के मैसूरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मणिपुर में एक साल से ज्यादा समय से हिंसा हो रही है, लेकिन प्रधानमंत्री अब तक वहां नहीं गए।
खरगे ने कहा, “प्रधानमंत्री 42 देशों की यात्रा कर चुके हैं, लेकिन मणिपुर जाना जरूरी नहीं समझा। क्या मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है?”उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि मणिपुर में चल रही हिंसा के बावजूद प्रधानमंत्री ने अब तक वहाँ जाकर लोगों का हालचाल नहीं लिया।
मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी और आरएसएस पर यह भी आरोप लगाया कि वे देश का संविधान बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “देश की जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी। हमें मिलकर संविधान की रक्षा करनी होगी।”
खरगे ने बीजेपी और कांग्रेस की तुलना करते हुए कहा कि कांग्रेस काम में विश्वास करती है, जबकि बीजेपी सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस हमेशा आम जनता की भलाई के लिए काम करती है और विकास को प्राथमिकता देती है।
बीजेपी द्वारा कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर लगाए गए वित्तीय संकट के आरोपों पर खरगे ने कहा, “यह पूरी तरह गलत है। हमारी सरकार अच्छे से राज्य चला रही है।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अगुवाई में राज्य सरकार लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है और बीजेपी के आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं।
खरगे का यह बयान मणिपुर हिंसा और संविधान को लेकर चल रही राजनीति में कांग्रेस के कड़े रुख को दिखाता है। वहीं, उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर संवेदनशील मुद्दों से बचने और सिर्फ प्रचार करने का आरोप लगाया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...