Site icon Dainik Savera Times

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Kamal Kaur Bhabhi के हत्यारे गिरफ्तार, जांच में हुए बड़े खुलासे

Kamal Kaur Bhabhi Murder : लुधियाना : पंजाब की जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी उर्फ कंचन की हत्या हो गई। बुधवार रात उनकी सड़ी-गली हालत में लाश बठिंडा के एक अस्पताल की पार्किंग में उनकी ही कार से बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में दो निहंग सिंहों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के पीछे की वजह हैरान करने वाली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक बहस के दौरान कमल कौर ने आरोपियों में से एक की दाढ़ी पर हाथ लगाया था, जिसे धार्मिक अपमान मानते हुए उन्होंने गुस्से में आकर कार में ही कृपाण से हमला कर दिया। हत्या के बाद शव को कार में डालकर अस्पताल की पार्किंग में छोड़ आरोपी फरार हो गए थे।

-तीन साल से विवादों में थीं कमल कौर भाभी

कमल कौर भाभी सोशल मीडिया पर पिछले सात साल से सक्रिय थीं, लेकिन बीते तीन वर्षों में उन्होंने बोल्ड और विवादास्पद कंटेंट बनाकर चर्चा में जगह बनाई। उनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब अकाउंट्स पर हजारों फॉलोअर्स थे। इस बीच उन्होंने कई बार धमकियों का भी सामना किया था। जानकारी के मुताबिक, करीब सात महीने पहले आतंकी अर्श डल्ला ने भी उन्हें अश्लील कंटेंट को लेकर जान से मारने की धमकी दी थी।

-कोरोना काल में छोड़ी थी बैंक की नौकरी

कंचन एक सामान्य नौकरीपेशा महिला रही है। वह पहले एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत थीं, लेकिन कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद वह पूरी तरह सोशल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हो गईं। बताया जाता है कि वह महंगे होटल, ब्यूटी सैलून और लक्ज़री जीवनशैली की दीवानी थीं।

-9 जून को हुई थीं लापता

कमल कौर भाभी 9 जून को अपने घर से निकली थीं लेकिन फिर वापस नहीं लौटीं। परिवार ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। CCTV फुटेज, कॉल डिटेल्स और टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस दो आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही।

पुलिस का बड़ा खुलासा जल्द

बठिंडा पुलिस ने गुरुवार को इस केस में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में धार्मिक भावनाएं आहत होने के साथ-साथ कुछ निजी विवाद भी शामिल हो सकते हैं। आज दोपहर पुलिस अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मामले में और खुलासे कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Today Weather Update: आंधी-तूफान और बारिश… इन 22 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट; पढ़ें मौसम अपडेट

Exit mobile version