Site icon Dainik Savera Times

कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस के बाद इस शहर में हैवानियत, दरिंदों ने बस में किया गैंगरेप…पंजाब की रहने वाली है नाबालिग

Bengaluru gangrape case

Bengaluru gangrape case

देहरादून। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला अब राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। पूरे देश में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। कोलकाता समेत पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं कोलकाता हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई ने घटना की जांच शुरू कर दी है। उधर, घटना को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। एक तरफ लोग बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर हैं। इसी बीच देहरादून से भी एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां, एक नाबालिग से बस अड्डा में खड़ी बस में गैंगरेप किया गया। जानकारी के अनुसार 5 दरिदों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूछताछ के लिये आईएसबीटी परिसर के कई लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता पंजाब की रहने वाली बताई जा रही है। नाबालिग लड़की के साथ मंगलवार देर शाम देहरादून में एक सार्वजनिक बस में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। यह घटना शहर के अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) पर हुई, जब वह मुरादाबाद से आई थी। पुलिस ने कल देर रात मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि एक रोडवेज कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है।

पीड़िता का कहना है कि लाल रंग की बस में उसके साथ वारदात हुई। ऐसे में वह किस राज्य की बस है पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है। आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

Exit mobile version