Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दो घंटे तक खाली कुर्सियों के सामने अकेले बैठी रहीं ममता बनर्जी, बातचीत करने नहीं आए डॉक्टर

September 12, 2024

दो घंटे तक खाली कुर्सियों के सामने अकेले बैठी रहीं ममता बनर्जी, बातचीत करने नहीं आए डॉक्टर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन के बीच गुरुवार को एक और तनावपूर्ण मोड़ आया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ममता सरकार ने तीसरी बार कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल कांड के खिलाफ महीने भर से प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों को बातचीत के लिए बुलाया था। लेकिन मीटिंग की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर हड़ताली डॉक्टर अड़िग रहे और मीटिंग नहीं हो सकी. ममता बनर्जी ने करीब दो घंटे तक डॉक्टरों का कॉन्फ्रेंस हॉल में इंतजार किया, लेकिन डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल नहीं पहुंचा। इसके बाद सीएम ममता कॉन्फ्रेंस हॉल से निकल गईं. ममता बनर्जी के अकेले बैठे रहने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि हड़ताली डॉक्टरों से बातचीत के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं और ममता बनर्जी अकेले ही बैठकर उनका इंतजार कर रही हैं। मुख्य सचिव ने बताया कि हमारे अधिकारी उनसे बात कर रहे हैं. लगभग डेढ़ घंटे से सीएम उनका इंतजार कर रही हैं. हमने उन्हें समझाने की कोशिश की है कि लाइव स्ट्रीमिंग के बिना मीटिंग के लिए आएं और सब कुछ रिकॉर्ड किया जाएगा. सीएम शाम 5 बजे तक इंतजार कर रही हैं, लेकिन हर चीज की एक सीमा होती है. हम सुरक्षा और बुनियादी ढांचे और हर चीज के बारे में बात करने के लिए तैयार हैं. हम उनकी बात सुनने के लिए तैयार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें