नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक निर्माणाधीन इमारत से गिरने के कारण 20 वर्षीय मजदूर सुमित की मौत हो गई। यह हादसा सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जेपी विश टाउन सोसाइटी, सेक्टर-131 में हुआ। पुलिस के अनुसार, सुमित छत्तीसगढ़ का रहने वाला था और यहां इमारत में मजदूरी का काम कर रहा था। शुक्रवार दोपहर को काम करते समय वह अनियंत्रित होकर ऊँचाई से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल सुमित को तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र बलियान ने बताया कि मृतक के परिवार की तरफ से शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खुदाई के दौरान हादसा, 3 मजदूरों की मौत
आपको बता दें कि इसी तरह का एक और बड़ा हादसा हाल ही में ग्रेटर नोएडा में हुआ था, जहाँ आसरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की बिल्डिंग के बेसमेंट में खुदाई का काम चल रहा था। इस दौरान बगल की इमारत की दीवार अचानक ढह गई, जिससे वहाँ काम कर रहे 5 मजदूर मलबे में दब गए। जब लोगों ने मलबा हटाने का काम शुरू किया, तो धीरे-धीरे सभी मजदूरों के शव बाहर निकाले गए। इस दर्दनाक हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान और कानूनी कार्रवाई
मृत मजदूरों की पहचान महोबा जिले के सिरसी गांव की अनीता, मकरबई गांव की मालती और पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। यह घटना निर्माण कार्यों में सुरक्षा के अभाव को उजागर करती है और प्रशासन से जवाबदेही की मांग करती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...