Site icon Dainik Savera Times

Jammu-Kashmir Phase 3 Elections : जम्मू-कश्मीर में आखिरी चरण की वोटिंग जारी, 415 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में आज होगी कैद

Jammu-Kashmir Phase 3 Elections : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए वोटिंग जारी है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। सात जिलों की 40 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस मतदान में 39 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में आज मतदान करने के लिए उधमपुर के एक मतदान केंद्र पर लोग कतार में खड़े हैं। वे वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. लोगों में वोट डालने के लिए सुबह से ही उत्साह देखा जा रहा है।

 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और राज्य का दर्जा खत्म करने के बाद यहां विधानसभा चुनाव नहीं हुए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अब घाटी में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में केंद्र शासित राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पहले दो चरण में भी कड़ी सुरक्षा देखने को मिली थी। अब आखिरी चरण का आज मतदान हो रहा है, ऐसे में सभी 40 सीटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस चरण के लिए 86 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

Exit mobile version