Site icon Dainik Savera Times

Lawrence Bishnoi Gang ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर लिखा- सलमान खान हम ये जंग नहीं चाहते थे लेकिन…

Lawrence Bishnoi Gang : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अब एक नया मोड़ आ गया है. कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। मामले की पेचीदगियां बढ़ाने वाला उसके गैंग के सदस्य का एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में गैंग ने दावा किया है कि वे सलमान खान से कोई युद्ध नहीं चाहते थे, लेकिन बाबा की हत्या की वजह उनके दाऊद इब्राहीम और अनुज थापन के साथ जुड़ाव था।

दैनिक सवेरा न्यूज इस तरह की पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट बिश्नोई गैंग की तरफ से डाला गया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर हुई, जिसके बाद दो आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

Exit mobile version