Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

छोड़ों कल की बातें, कल की बात पुरानी, नए दौर में लिखेंगे हम मिलकर नई कहानी : Anil Vij

March 14, 2024

छोड़ों कल की बातें, कल की बात पुरानी, नए दौर में लिखेंगे हम मिलकर नई कहानी : Anil Vij

चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के प्रश्न पर अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि “क्या, कब, कैसे और क्यों हुआ, मुझे कुछ नहीं मालूम।“ उन्होंने गीत गुनगुनाते हुए कहा कि “छोड़ों कल की बातें, कल की बात पुरानी, नए दौर में लिखेंगे हम मिलकर नई कहानी, हम हिंदुस्तानी-हम हिंदुस्तानी”। विज आज प्रात: अंबाला के सदर बाजार स्थित अपने टी-प्वाइंट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विपक्षी पार्टियों द्वारा ईवीएम पर सवाल खड़े करने के प्रश्न पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि हारने वाली पार्टियों के लिए ईवीएम हमेशा विलेन रहा है। जिन्होंने हारना है वह पहले ही इसका रोना रोते रहते है, विज ने कहा कि हम कोई ज्योतिष नहीं है लेकिन फिर भी इन्ही बातो से हमें पता चल जाता है कि इनकी कैसी दुर्गति होने वाली है।

सीएए कानून है, किसी के चाहने या नहीं चाहने से कुछ नहीं होता : अनिल विज

देश में लागू हुए सीएए कानून पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह कानून है, किसी के चाहने या न चाहने से कुछ नहीं होता। विज ने कहा कि जब यह कानून बन गया है कि 2014 से पहले जितने भी विस्थापित पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान से आये हुए है और नॉन मुस्लिम है उनको सिटीजनशिप दी जाए, जो अब कानून बन गया।

वहीं, राहुल गांधी व कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी अच्छी तरह सोच लें कि उन्हें क्या कहना है, हर बात पर एक बात कहना ठीक बात नहीं है। कांग्रेस की यह बहुत बड़ी भूल और बिना दिमाग के जो धर्म आधार पर देश का बंटवारा कराया जिसमें लाखों लोग बलि चढ़ गए। जो नहीं आ पाए और वहां रह गए और धार्मिकता के कारण जिनके साथ ज्यातियां हुई या मारे-काटे गए, यदि वह किसी तरह अब हिंदुस्तान में आ गए तो वह अपनी मातृभूमि में आए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उन्हें नागरिकता देकर उन्हें नया जीवन दिया है ताकि उनके बच्चे आगे बढ़ सके। इसमें किसी को क्या तकलीफ है, किसी का कुछ छीना नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों का काम बोलना होता है, मगर वह तब बोले जब कुछ छीना जा रहा हो, हम तो कुछ दे ही रहे हैं इसमें विपक्षियों को क्या तकलीफ है।

वहीं, कांग्रेस ने एक ब्यान में कहा है कि उनकी सरकार आने पर महिलाओं को हर साल एक लाख रुपये देंगे, इस पर विज ने कांग्रेस से सवाल कर डाला कि यह बात कौन सी कांग्रेस ने कही है हुड्‌डा कांग्रेस, सैलजा कांग्रेस या राहुल गांधी की कांग्रेस। आज किसानों की दिल्ली में महापंचायत पर अनिल विज ने कहा कि शांतिपूर्वक आंदोलन करने का अधिकार सबको है और अच्छी बात है कि उन्हें अपनी बात कहने का मौका मिला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें