Site icon Dainik Savera Times

काल बनकर गिरी बिजली…3 लोग हुए घायल, 3 की मौके ही…

सरायकेला (झारखंड) : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बिजली गिरने से एक महिला और उसके नाबालिग पुत्र समेत 3 लोगों की मौत हो गई तथा 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार की शाम को चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह गांव में हुई। एक खेत में मवेशी चराने गए लोग तिरपाल के नीचे शरण लिए हुए थे जिस पर बिजली गिर गई।

उन्हें यहां एक अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान 35 वर्षीय महिला और उसके 10 वर्षीय पुत्र तथा लगभग 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अन्य तीन लोगों का उपचार किया जा रहा है। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक सबिता महतो ने अस्पताल जाकर पीड़ितों का हाल जाना हैं। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए महतो ने कहा कि उन्होंने डॉक्टरों से बात की और उनसे प्रभावितों को उचित उपचार उपलब्ध कराने को कहा है।

Exit mobile version