Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

इलाके में शराब सप्लायर ने मचाया आतंक, पुलिसकर्मी को कार से कुचला; फिर 10 मीटर तक घसीट कर मार डाला

September 29, 2024

इलाके में शराब सप्लायर ने मचाया आतंक, पुलिसकर्मी को कार से कुचला; फिर 10 मीटर तक घसीट कर मार डाला

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बेखौफ अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जहां, नांगलोई इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शराब सप्लायर ने एक कांस्टेबल को अपनी कार से कुचल दिया है। जिससे कांस्टेबल की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, संदीप शनिवार रात इलाके में तैनात थे। इसी दौरान हरियाणा के बहादुरगढ़ की ओर से आ रही गाड़ी को रुकने का उन्होंने इशारा किया।

चालक ने कार रोकने के बजाय कॉन्स्टेबल पर गाड़ी चढ़ा दी और उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। घायल को पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां से पश्चिम विहार के बालाजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक अभी तक फरार है। पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है, लेकिन कार से शराब बरामद नहीं हुई है। कार चालक फरार है। पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर हैं।

10 मीटर तक घसीटते ले गया…
जानकारी के मुताबिक कॉन्स्टेबल ने रुकने का इशारा किया तो उसने कॉन्स्टेबल की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और उन्हें लगभग दस मीटर तक घसीटते हुए ले गया और आगे खड़े दूसरे वाहन से टकरा गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें