Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lok Sabha Election 2024 Live: बज गया 2024 के चुनाव का बिगुल, 7 फेज में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे

March 16, 2024

Lok Sabha Election 2024 Live: बज गया 2024 के चुनाव का बिगुल, 7 फेज में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा के चुनावों को 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में कराने तथा मतगणना चार जून को कराने ऐलान किया है। इसके साथ देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दोनों आयुक्तों ज्ञानेश कुमार एवं सुखबीर सिंह संधू की मौजूदगी में आज यहां विज्ञान भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में लोकसभा की सभी 543 सीटों के साथ साथ सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा एवं आंध्र प्रदेश की विधानसभा चुनावों एवं विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं की 26 रिक्त सीटों पर उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की।

गौरतलब है कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म होगा और बताई गई तारीख से पहले नए सदन का गठन करना होगा।

वहीं, भाजपा ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित कम से कम 28 मौजूदा सांसदों को हटा दिया गया था। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अब तक कुल 82 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

प्रेस कॉन्फ्रेंसः मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा लोकसभा चुनाव के लिए हमारी टीम तैयार। इसके बाद उन्होंने कहा कि चुनाव एक पर्व है साथ ही देश का गर्व भी है। इसके बाद कहा कि लोकसभा चुनाव में 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे और लोकसभा चुनाव 2024 में 55 लाख EVM का इस्तेमाल होगा। राजनीतिक दलों को हमने एडवाइजरी जारी की है। हमने राजनीतिक दलों को उनके स्टार कैंपेनर को चुनाव आयोग के गाइडलाइन देने को कहा है। प्राइवेट लाइफ की आलोचना, हेट स्पीच, धार्मिक भाषण पर पाबंदी। चुनाव प्रचार के दौरान गाइडलाइन को क्रॉस ना करने को कहा है, नहीं तो सख्त कार्रवाई होगी।

हमारी मतदाता सूची में 85 साल से अधिक उम्र के 82 लाख और सौ साल से अधिक उम्र के 2.18 लाख मतदाता शामिल हैं।

कुल मतदाताओं में 49.7 करोड़ पुरुष, 47.1 करोड़ महिलाएं, 48 हजार ट्रांसजेंडर शामिल हैं; ऐसे मतदाताओं की संख्या 1.8 करोड़ है, जो पहली बार मतदान करेंगे।

85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं और 40 प्रतिशत से अधिक शारीरिक अक्षमता वाले मतदाताओं को घर से मतदान का विकल्प दिया जायेगा।

97 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान
चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए 1.5 करोड़ पोलिंग अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता का मुख्य अंश..

  • देश में 97 करोड़ मतदाता।
  • 55 लाख EVM का इस्तेमाल होगा।
  • 1.82 नए वोटर जो पहली बार मतदान करेंगे।
  • देश भर में 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
  • चुनाव में 1.5 करोड़ कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं।
  • पुरुष – 49 करोड़ और महिला – 47 करोड़ वोटर।
  • 85 साल से ऊपर के लोग घर से वोट कर सकते हैं।
  • 82 लाख मतदाता 85 साल से ज्यादा उम्र के है।
  • उम्मीदवारों को क्रिमिनल रिकॉर्ड बताना होगा।

चार जून को आएंगे चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजे

85 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वोटर और दिव्यांग घर से डाल सकेंगे वोट
85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं।

पंजाब में 7वें Phase दौरान 1 जून को वोटिंग और 4 जून को इसके नतीजे आएंगे।

सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रहेगी। किसी भी हाल में फेक न्यूज नहीं फैलाने की हिदायत। आगे कहा कि धन-बल का दुरुपयोग किसी भी हाल में नहीं करने दिया जाएगा। सुरक्षाकर्मियों को इस बात की सख्त हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें