Site icon Dainik Savera Times

Lok Sabha Election Result Punjab : कांग्रेस 4 सीटों पर बनाई बढ़त, खडूर साहिब से अमृतपाल सिंह आगे

Lok Sabha Election Result Punjab : पंजाब। लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों के अनुसार पंजाब में कांग्रेस राज्य की 4 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि राज्य की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी ने भी 4 सीटों पर बढ़त बना ली है। दिलचस्प बात यह है कि खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह खडूर साहिब निर्वाचन क्षेत्र में सभी उम्मीदवारों से आगे चल रहे हैं।

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों और एकमात्र चंडीगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे शुरू हुई। मतगणना राज्य भर में बनाए गए 117 मतगणना केंद्रों पर होगी। तीन स्तरीय सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं।

Exit mobile version