Site icon Dainik Savera Times

Lok Sabha Elections 2024 : CM Sukhu ने सपरिवार डाला अपना वाेट, कहा- “देश के हालात बदलने के लिए अवश्य करें मतदान”

शिमला : हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सपरिवार अपना वाेट डाला।सीएम सुक्खू ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर एक फाेट शेयर कि हैं, जिसमें उन्हाेंने लिखा हैं, कि लोकतंत्र के महापर्व में सपरिवार अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। हमारा मत लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए तथा देवभूमि की संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने वाले धनबल के पुजारियों को सबक सिखाने के नाम रहा। जय हिमाचल!

एक अन्य पाेस्ट में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में आज सातवें चरण में देवभूमि के चारों लोकसभा सीटों व 6 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। आप सभी मतदातागणों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में घर से निकलकर देश के हालात बदलने के लिए मतदान अवश्य करें। आपका एक अमूल्य मत लोकतंत्र व संविधान को बचाने में सहायक सिद्ध होगा।

Exit mobile version