
पंजाब/हिमचाल प्रदेश/उत्तर प्रदेश : लोकसभा चुनाव का मतदान अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। शनिवार सुबह 7 बजे से लोकसभा चुनाव के सातवें व आखिरी चरण के लिए 57 सीटों पर मतदान शुरू हुआ। इससे पहले लोकसभा की 486 सीटों के लिए 6 चरणों में मतदान हो चुका है। आखिरी दौर का यह मतदान पूरा होने के साथ ही लोकसभा के लिए वोटिंग पूरी हो जाएगी। सातवें चरण की 57 सीटों पर मतदान के लिए विभिन्न राज्यों में कुल मिलाकर 1.09 लाख मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। जिन 57 सीटों पर मतदान हो रहा है, वहां कुल 10.06 करोड़ से अधिक मतदाता हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, इन 10.06 करोड़ से अधिक मतदाताओं में लगभग 5.24 करोड़ पुरुष, 4.82 करोड़ महिला और 3574 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। सातवें चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से उम्मीदवार हैं। हिमाचल की मंडी सीट से भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया है। मंडी सीट पर हो रहे इस चुनाव में कंगना को कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह मुकाबला दे रहे हैं।
पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी के भतीजे व टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी भी अंतिम दौर के इस मतदान में उम्मीदवार हैं। पंजाब में कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां सभी 13 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है।
LIVE:
-आखिरी चरण में शाम 5 बजे तक 58.34% वोटिंग
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग हुई। शाम 5 बजे तक 58.34 फीसदी मतदान हुआ। सबसे बंपर वोटिंग पश्चिम बंगाल में हुई, जबकि बिहार में सबसे सुस्त मतदान हुआ।
बिहार — 48.86%
चंडीगढ़ — 62.80%
हिमाचल प्रदेश — 66.56%
पंजाब — 55.20%
झारखंड — 67.95%
ओडिशा — 62.46%
उत्तर प्रदेश — 54.00%
पश्चिम बंगाल — 69.89%
-सीएम केजरीवाल ने कहा कि पीएम फेस 4 जून के बाद तय करेगा INDIA ब्लॉक।
-देश के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग में पारंपरिक परिधानों में वोट डालने पहुंचे मतदाता। टशीगंग में है कुल 62 मतदाता। यहां मतदाताओं ने गीत गाकर दिखाया अपना उत्साह।

-7वें चरण का मतदान: शाम 5 बजे तक 58.34 फीसदी वोटिंग।
-पंजाब में 5:30 बजे तक 55.20% हुई वाेटिंग

-फिरोजपुर बीएसपी उम्मीदवार सुरिंदर कंबोज के खिलाफ जिला चुनाव आयोग की तरफ से मामला दर्ज किया गया। बीएसपी उम्मीदवार सुरिंदर कंबोज ने गुरुहरसहाय के गांव जीवा अराई बूथ नम्बर 97 पर वोट डाली और वोट डालने की वीडियो बनाई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। जिला चुनाव अधिकारी और कम डिप्टी कमिशनर राजेश धीमान ने यह जानकारी दी हैं।
-मतदान के महत्व पर जोर देते हुए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने आज सेक्टर 39 सी चंडीगढ़ में परिवार सहित अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

–इंडिया इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेने वाले नेताओं की सूची
मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस
सोनिया गांधी
राहुल गांधी
के.सी. वेणुगोपाल
प्रियंका गांधी
अखिलेश यादव सपा
राम गोपाल यादव
शरद पवार एनसीपी
जितेंद्र अव्हाड़
अरविंद केजरीवाल आप
भगवंत मान
संजय सिंह
राघव चड्ढा
टी.आर. बालू डीएमके
तेजस्वी यादव आरजेडी
संजय यादव
चंपई सोरेन जेएमएम
कल्पना सोरेन
फारूक अब्दुल्ला जेएंडकेएनसी
डी. राजा सीपीआई
सीताराम येचुरी सीपीआईएम
अनिल देसाई शिवसेना (यूबीटी)
दीपांकर भट्टाचार्य सीपीआई(एमएल)
मुकेश साहनी वीआईपी
-दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक चल रही है। इस बैठक में सोनिया गांधी, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान सहित कई नेता मौजूद हैं।
-चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक 49.68 फीसदी मतदान हुआ।
बिहार-42.95%
चंडीगढ़-52.61%
हिमाचल प्रदेश-58.41%
झारखंड-60.14%
ओडिशा-49.77%
पंजाब-46.38%
उत्तर प्रदेश-46.83%
पश्चिम बंगाल-58.46%
-लोकसभा फिरोजपुर से कांग्रेस उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया ने परिवार सहित मतदान किया।
-पंजाब में 3:30 बजे तक 46.38 हुई वोटिंग।
