Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा चुनावः पीडीपी ने कश्मीर घाटी की तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, महबूबा अनंतनाग से लड़ेंगी चुनाव

April 7, 2024

लोकसभा चुनावः पीडीपी ने कश्मीर घाटी की तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, महबूबा अनंतनाग से लड़ेंगी चुनाव


श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने रविवार को कश्मीर घाटी में तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अनंतनाग निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। पीडीपी संसदीय बोर्ड के प्रमुख सरताज मदनी ने कहा कि पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष वहीद पारा श्रीनगर से और पूर्व राज्यसभा सदस्य मीर फयाज बारामूला से चुनाव लड़ेंगे। मुफ्ती और मदनी ने संवाददाता सम्मेलन में पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पीडीपी जम्मू क्षेत्र की दो सीटों उधमपुर और जम्मू में कांग्रेस का समर्थन करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें