Site icon Dainik Savera Times

‘लोकसभा: सीना चौड़ा करके चीन पर चर्चा के लिए तैयार हूं’

नई दिल्लीः संसद में विशेष सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही जारी है। जहां लोकसभा में गुरुवार को पीएम मोदी ने इसके लिए सभी सांसदों को धन्यवाद दिया, तो वहीं राजनाथ सिंह ने भी विपक्ष के सहयोग की तारीफ की। इसके बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया, जिसमें उन्होंने विपक्ष द्वारा उठाए गए चीन मुद्दों पर भी अपना जवाब दिया। इस दौरान केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन मुद्दे पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी से कहा, ”पूरी हिम्मत है हम लोगों में जो चीन पर चर्चा कर सकते हैं और सीना चौड़ा करके चर्चा करने के लिए तैयार हूं। और आगे उन्होंने कहा कि लोकसभा में चीन मुद्दे पर चर्चा करने का साहस है। इसके बाद राजनाथ ने अपने जवाब से विपक्ष की बोलती बंद कर दी।

Exit mobile version