Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

3 साल पहले की थी लव मैरिज, पत्नी को था अफेयर का शक, झगड़ा हुआ तो पति ने गर्भवती पत्नी का गला घोंटा

April 15, 2025

3 साल पहले की थी लव मैरिज, पत्नी को था अफेयर का शक, झगड़ा हुआ तो पति ने गर्भवती पत्नी का गला घोंटा

Man Strangled Pregnant Wife : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां, 8 महीने की प्रेग्नेंट महिला जो कुछ दिनों बाद एक नए जीवन को धरती पर लाने वाली थी, उसे उसके ही पति ने गला घोंटकर मार डाला। जिससे आसपासके लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार अनुषा और ज्ञानेश्वर नामक दंपति की शादी दो साल पहले हुई थी। कथित तौर पर वैवाहिक विवादों के कारण उनके बीच झगड़ा हुआ।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद गुस्से में आए पति ने आठ महीने की गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन साल पहले की थी लव मैरिज
ज्ञानेश्वर शहर में स्काउट्स और सागरनगर व्यूपॉइंट के पास एक फास्ट फूड सेंटर चलाता है। ज्ञानेश्वर ने तीन साल पहले अनुषा के लव मैरिज किया था। जिसके बाद दोनों साथ रहे थे। हालांकि प्रेम विवाह करने वाले इस जोड़े के बीच कथित तौर पर कई मुद्दों पर मतभेद थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामला दर्ज कर लिया गया है। ज्ञानेश्वर और अनुषा की जो तस्वीरें सामने आई है उसमें दोनों साथ में बेहद खुश नजर आ रहे है। प्रेग्नेंट होने के बाद अनुषी बेहद खुश थी। बेबी बंप दिखाती हुई उसकी जो तस्वीर सामने आई है, उसमें उसकी खुशी नजर आ रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें