Site icon Dainik Savera Times

LPG Price Cut: एलपीजी सिलेंडर 51 रुपये तक सस्ता, नई कीमतें आज से लागू

LPG Cylinder Price Hike

LPG Cylinder Price Hike

नई दिल्ली: 1 सितंबर 2025 से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में कटौती की गई है। तेल कंपनियों ने इसमें 51.50 रुपये तक की कमी की है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमत में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई कीमतें (1 सितंबर 2025 से लागू):

शहर पुरानी            कीमत (₹)         नई कीमत (₹)
दिल्ली                   1631.50               1580
कोलकाता             1734.50                1684
मुंबई                    1582.50                1531.50
चेन्नई                    1789                     1738

 

बीते महीनों में लगातार कटौती

अगस्त 2025 में 33.50 रुपये की कटौती हुई थी। जुलाई 2025 में भी 58 रुपये की कटौती की गई थी। इससे होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट जैसे व्यवसायों को बड़ी राहत मिली है।

घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत अप्रैल 2025 से नहीं बदली है। फिलहाल इनके दाम इस प्रकार हैं, दिल्ली में 853 रुपए, कोलकाता में 879 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए और चेन्नई में 868.50 रुपए स्थिर है।

कीमतों में कैसे होता है बदलाव?

हर महीने की 1 तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत, रुपये की स्थिति, और अन्य आर्थिक कारकों पर निर्भर होते हैं।

Exit mobile version