लुधियाना: पंजाब की राजनीति में उपचुनाव से पहले हलचल तेज हो गई है। लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है जहां राजनीतिक गलियारों में एक और उलटफेर हुआ है। सियासी सफर में लगातार पार्टी बदलने के लिए चर्चा में रहे कमलजीत सिंह करवाल ने अब कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।
पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के करीबी रह चुके करवाल की वापसी से बैंस गुट को तगड़ा झटका माना जा रहा है। करवाल की कांग्रेस में घर वापसी जालंधर से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदगी में हुई। यह राजनीतिक कदम उपचुनाव से महज कुछ सप्ताह पहले आकर कांग्रेस के लिए एक रणनीतिक बढ़त के रूप में देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि कमलजीत सिंह करवाल पिछले एक साल में तीन प्रमुख दलों का हिस्सा रह चुके हैं। पहले उन्होंने बीजेपी का दामन थामा, फिर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए, और अब कांग्रेस में वापसी कर ली है। एक समय था जब करवाल और बैंस दोनों शिरोमणि अकाली दल में साथ थे, लेकिन राजनीतिक मतभेदों के चलते दोनों के रास्ते अलग हो गए।
ये भी पढ़ें- Gold Price Crash: क्या 1 लाख से नीचे जाएगा सोने का रेट? एक्सपर्ट्स ने दी ये बड़ी सलाह

