Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव: SAD ने उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान, Parupkar Singh Ghuman पर लगाया दांव

Ludhiana West by-Electio

Ludhiana West by-Election: लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में उपचुनाव की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। शिरोमणि अकाली दल ने इस चुनाव के लिए एडवोकेट परुपकर सिंह घुमन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जो पार्टी में लंबे समय से सक्रिय हैं। घुमन लुधियाना जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं, कांग्रेस ने भारत भूषण आशु और आम आदमी पार्टी ने संजीव अरोड़ा को अपने-अपने उम्मीदवार के रूप में पहले ही पेश कर दिया है।

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल ने कहा…

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता महेशिंदर ग्रेवाल ने इस विषय में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि लुधियाना से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार एडवोकेट परुपकर सिंह घुमन हैं।

ग्रेवाल ने कहा कि घुमन एक शिक्षित और सक्षम उम्मीदवार हैं, जिन्होंने हमेशा लोगों के अधिकारों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी है। अब वह जनता के बीच जाकर उनकी सेवा करेंगे। महेशिंदर ग्रेवाल ने यह भी कहा कि अकाली दल एकजुट है और उपचुनाव में उनके उम्मीदवार भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। जल्द ही अकाली दल के शीर्ष नेता शहर में रैलियों का आयोजन करेंगे और प्रचार करेंगे।

Exit mobile version