Ludhiana West By election – पूर्व कैबिनेट मंत्री और 3 बार लुधियाना वेस्ट से विधायक रह चुके स्वर्गीय लाला सरदारी लाल कपूर के पोते और कांग्रेस नेता सुनील कपूर आप में शामिल हो गए है। लुधियाना वेस्ट में होने वाले चुनाव से पहले सुनील कपूर का आम आदमी पार्टी में शामिल होना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है तो आम आदमी पार्टी के लिए ये एक बूस्ट का काम करेगा।
बता दें की सुनील कपूर का ताल्लुक लुधियाना के बड़े राजनीतिक परिवार से है। उनके दादा लाला सरदारी लाल कपूर को पंजाब के महात्मा गांधी के तौर पर जाना जाता था। सुनील कपूर की पत्नी लुधियाना से पूर्व कॉन्सलर है।

