Dainik Savera Times

Big Breaking: लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, कई दिग्गज नेता मैदान में

Ludhiana West by-election: पंजाब डेस्क: लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 40 प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं, जो पार्टी के लिए जनसंपर्क और रैलियों के माध्यम से वोट जुटाने का काम करेंगे।

-सूची में कई दिग्गज नेता शामिल

सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब मामलों के प्रभारी विजय रूपाणी और प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नाम प्रमुखता से शामिल हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन से जुड़े कई अनुभवी चेहरों को भी प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Ludhiana West by-election
Ludhiana West by-election
Exit mobile version