Dainik Savera Times

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव की मतगणना में बदलाव, अब इस समय से होगी काउंटिंग

Ludhiana West by-Election

Ludhiana West by-Election: पंजाब डेस्क: लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। मतगणना की प्रक्रिया, जो पहले 23 जून को सुबह 7 बजे शुरू होने वाली थी, अब एक घंटे की देरी से यानी सुबह 8 बजे शुरू की जाएगी। चुनाव आयोग ने यह बदलाव प्रशासनिक कारणों से किया है।

इस उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह और सियासी हलचल देखने को मिली। तमाम प्रमुख दलों कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने पूरी ताकत झोंक दी थी। मतदाता संख्या और बूथवार वोटिंग पैटर्न के आधार पर मुकाबला बेहद कांटे का माना जा रहा है।

Ludhiana West by-Election
Ludhiana West by-Election

-चुनाव आयोग ने दी जानकारी

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया गया है। काउंटिंग के दौरान मीडिया और प्रत्याशियों के एजेंटों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

-19 जून को आयोजित किया गया उपचुनाव

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव 19 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान केंद्रों पर आयोजित किया गया। इस चुनाव के लिए कुल 194 मतदान केंद्र स्थापित किए गए, जिनमें दो सहायक मतदान केंद्र भी शामिल हैं। चुनाव परिणाम 23 जून को घोषित किए जायेंगे।

चुनाव अधिकारियों ने कहा कि मतदान प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे मतदाता अपनी संपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

Exit mobile version