Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्य प्रदेश: मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने डिप्टी CM पद की शपथ ली

December 13, 2023

मध्य प्रदेश: मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने डिप्टी CM पद की शपथ ली

भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मोहन यादव को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। मोहन यादव व्यक्ति के रूप में राज्य के बीसवें मुख्यमंत्री हैं। इसके अलावा राज्यपाल ने जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। स्थानीय मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य एवं गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने पद के साथ ही गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस समारोह में मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जे पी नड्डा, अन्य वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री, भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता और अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे।

इस समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। समारोह का संचालन मुख्य सचिव वीरा राणा ने किया। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयार मंच के समीप ही एक और भव्य मंच तैयार किया गया था, जिस पर विभिन्न साधु संत मौजूद थे। साधु संतों ने शंखनाद भी किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें