Site icon Dainik Savera Times

Maha Kumbh 2025 : देश के कोने-कोने से आ रहे श्रद्धालु, बेहतरीन व्यवस्था के लिए सरकार को सराहा

Railway Historical Record Mauni Amavasya

Railway Historical Record Mauni Amavasya

Maha Kumbh 2025 : दुनिया में हिंदुओं के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ 2025 में रोजाना लाखों श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। पिछले दो-तीन दिनों से यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में प्रयागराज में ही स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में भी दर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली के श्रद्धालु निखिल गोस्वामी ने बताया, कि ‘बहुत अच्छा आयोजन है, सरकार की तरफ से अच्छी सुविधाएं दी जा रही हैं। यहां पर लोगों की बहुत भीड़ है। सभी को महाकुंभ में आना चाहिए। जितनी भीड़ यहां पर आ रही है, उसी हिसाब से मैनेजमेंट भी किया गया है। महाकुंभ में युवा बहुत रुचि दिखा रहे हैं, जिसका कारण मीडिया है। मीडिया को देखकर युवा यहां पर आ रहे हैं।‘

पंजाब के जालंधर से आने वाली पूजा चौहान ने बताया, कि ‘हमने त्रिवेणी में डुबकी ली। बहुत ही भक्तिमय माहौल है। मेरे हिसाब से सभी को यहां पर आना चाहिए। जो यहां पर आएगा, वो पूरे जीवन भर इसको याद करेगा।‘

मुंबई से आने वाले श्रद्धालु ने बताया, कि ‘यहां आकर बहुत अच्छा लगा। घाटों और खाने की व्यवस्था बहुत अच्छी है। सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम के लिए पुलिस की अधिक संख्या में तैनाती है। खाने की अच्छी सुविधा है। बहुत संख्या में लोग आ रहे हैं। हमने स्नान करने के बाद बड़े हनुमान जी का दर्शन किया। आज के दिन मात्र दो घंटे में दर्शन हो गए।‘

गुजरात के अहमदाबाद से आए एक श्रद्धालु ने बताया कि ‘इस बार महाकुंभ की व्यवस्था बहुत अच्छी है। सपा के शासन में हुए कुंभ में भी यहां पर आया था, उस समय की अपेक्षा ये बहुत ही भव्य आयोजन है। सभी को इसके प्रति जागरूक होना चाहिए। बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है।‘

बलिया के रहने वाले एक श्रद्धालु ने बताया, कि ‘महाकुंभ में इस बार पुलिस की व्यवस्था बहुत अच्छी है। पिछले दो-तीन दिनों से यहां पर लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। हमें लग रहा है कि कल मौनी अमावस्या होने के कारण करोड़ों श्रद्धालु स्नान करेंगे। शासन-प्रशासन सभी आपसी सहयोग से काम कर रहे हैं। इस आयोजन से सनातन धर्म का प्रचार हो रहा है, देश और दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पर आ रहे हैं और गंगामय हो जा रहे हैं। जब से योगी सरकार आई है, भक्ति में युवाओं का लगाव बढ़ता जा रहा है।‘

गोंडा से आने वाले अजय तिवारी ने बताया, कि ‘सरकार की तरफ से महाकुंभ की अच्छी व्यवस्था है। लोगों की बहुत भीड़ यहां पर आ रही है, जिससे स्नान करने में थोड़ी मुश्किल हो रही है। इस बड़े धार्मिक आयोजन को देखकर अच्छा लग रहा है, सभी हिंदू एकजुट हो रहे हैं। धर्म के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ रही है।‘

लखनऊ से आने वाले अनूप मिश्र ने बताया, कि ‘सीएम योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बहुत भव्य आयोजन किया है। लोग अफवाह फैला रहे हैं कि 20 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। गंगा मां का स्नान करने के बाद हमने बजरंगबली के दर्शन किए। भव्य आयोजन है। सीएम योगी और पीएम मोदी धर्म के प्रति लोगों को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।‘

Exit mobile version