Site icon Dainik Savera Times

MahaKumbh 2025 : रेलवे स्टेशन पर लगेंगे FR कैमरे, ड्रोन से रखी जाएगी पैनी नजर 

PM Modi and CM Yogi

PM Modi and CM Yogi

MahaKumbh 2025 : संगम नगरी में आगामी महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों के साथ ही पहली बार एफआर (फेस रिकग्निशन) कैमरे लगाए जाएंगे, जो कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टिफशियल इंजेलिजेंस या एआई) की मदद से संदिग्ध गतिविधियों और अराजक तत्वों पर नजर रखने में कारगर साबित होंगे। प्रयागराज रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अमित सिंह ने बताया कि महाकुंभ मेले के दौरान हवाई निगरानी के लिए उत्तर-मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने तीन ‘इंडो विंग साइबरोन प्रो क्वाडकॉप्टर ड्रोन’ हासिल किए हैं।
उन्होंने बताया कि इन ड्रोन के संचालन की कला सिखाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में पिछले दिनों एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। सिंह के मुताबिक, महाकुंभ मेले में लगभग 10 करोड़ लोगों के ट्रेन से आने का अनुमान है, जिसके मद्देनजर रेलवे सुरक्षा के खास इंतजाम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज रेल मंडल महाकुंभ के दौरान रेलवे स्टेशन पर पहली बार सीसीटीवी कैमरों के साथ एफआर कैमरे भी लगा रहा है।
सिंह के अनुसार, एफआर कैमरे एआई की मदद से संदिग्ध गतिविधियों और अराजक तत्वों पर नजर रखने में कारगर हैं। ये संदिग्धों के चेहरे को भीड़ में भी आसनी से पहचान लेते हैं। इससे भीड़ में संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा होने से रोकने में मदद मिलेगी। सिंह के मुताबिक, एफआर कैमरे किसी भी असमान्य गतिविधि के प्रति सतर्क करने में सक्षम हैं, जिससे उन पर तत्काल कार्रवाई कर अप्रिय घटनाओं को रोका जा सकता है।
उन्होंने बताया कि महाकुंभ मेले के दौरान रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए लगभग 650 सीसीटीवी कैमरों के साथ 100 एफआर कैमरे लगाए जाएंगे। सिंह के अनुसार, प्रयागराज शहर के सभी नौ रेलवे स्टेशन के लिए आने-जाने वाले रास्तों, आश्रय स्थल और प्लेटफॉर्म पर भी कैमरों से नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के सभी इंतजाम दिसंबर के अंत पूरे कर लिए जाएंगे।
Exit mobile version