Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाकुंभ : मौनी अमावस्या की पूर्व संध्या पर संगम स्नान करने वालों की संख्या 5 करोड़ के करीब, आज 10 करोड़ लोग कर सकते हैं अमृत स्नान

January 29, 2025

महाकुंभ : मौनी अमावस्या की पूर्व संध्या पर संगम स्नान करने वालों की संख्या 5 करोड़ के करीब, आज 10 करोड़ लोग कर सकते हैं अमृत स्नान

महाकुंभ नगर: आस्था के महाकुंभ में मौनी अमावस्या की पूर्व संध्या पर मंगलवार को संगम में पवित्र डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 5 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। मेला प्रशासन का अनुमान है कि मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान करने वालों की संख्या 10 करोड़ तक जा सकती है। मंगलवार देर शाम तक 4.64 करोड़ लोगों ने संगम स्नान किया था और रात 12 बजे तक यह आंकड़ा 5 करोड़ को पार करने का अनुमान है।

महाकुंभ 2025 में पिछले 17 दिनों में 15 करोड़ से अधिक लोग गंगा और संगम में स्नान कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कहा कि प्रशासन ने मौनी अमावस्या के लिए पूरी तैयारी कर ली है। मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के उपाय किए गए हैं और एआई से युक्त सीसीटीवी कैमरे तथा ड्रोन से लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। मेला क्षेत्र को अगले कुछ दिनों के लिए पहले ही नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है, प्रयागराज जिला प्रशासन ने भी स्थानीय लोगों से चार पहिया वाहनों के उपयोग से बचने तथा वरिष्ठ नागरिकों को संगम पर ले जाने के लिए केवल दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें