Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

महालक्ष्मी योजना महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं समृद्धि की गारंटी : Rahul Gandhi

March 14, 2024

महालक्ष्मी योजना महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं समृद्धि की गारंटी : Rahul Gandhi

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के गरीब परिवारों की महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए देने के ऐलान को क्रांतिकारी पहल करार देते हुए कहा है कि इसमें महालक्ष्मी योजना की घोषणा कर देश की महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और समृद्धि की गारंटी सुनिश्चित की गई है। राहुल गांधी ने आज ट्वीट कर कहा , कि ‘महालक्ष्मी सिर्फ एक योजना नहीं है बल्कि आधी आबादी के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि की गारंटी है। देश की हर गरीब महिला को ‘महालक्ष्मी योजना’ बहुत ध्यान से समझने की जरुरत है।’’

उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस ने हर गरीब परिवार की एक महिला को महालक्ष्मी मान कर उनके खाते में साल के 1 लाख रुपए डालने का संकल्प लिया है। महिलाएं ‘घर का बैंक’ होती हैं जिनके पास गया एक-एक रुपया परिवार को मजबूत बनाने में ही लगता है और मजबूत परिवार ही मजबूत समाज का आधार हैं।’’ राहुल गांधी ने कहा कि ‘महिला को अब किसी के आगे हाथ फैलाने या नजर झुकाने की जरुरत नहीं होगी। पढ़ाई, कमाई और दवाई का बोझ घर की महिला खुद अपने कंधों पर उठाने में सक्षम होगी।

महिलाओं के हाथ में एक लाख का मतलब परिवार के सामने अचानक आई किसी विपदा से निपटने का इंश्योरेंस भी है।’’ उन्होंने गरीब घरों की महिलाओं ध्यान में रखते हुए बनाई गई इस योजना को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि ‘यह योजना बड़ी संख्या में छोटे निवेश वाले बिजनेस शुरू करने में सहायक बन कर गांव-गांव महिलाओं को उद्यमी भी बनाएगी। कांग्रेस देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए महिलाओं की आकांक्षाओं में निवेश पर विश्वास रखती है। संघर्ष के दिन खत्म हुए, अब खुशियां आपका इंतजार कर रही हैं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें