Site icon Dainik Savera Times

Maharashtra News : दिवाली से पहले सतारा में साढ़े 5 करोड़ रुपये का सोना-चांदी जब्त

Gold silver price

Gold silver price

कोल्हापुर। महाराष्ट्र में सतारा पुलिस ने सोमवार सुबह पुणो-बैंगलोर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तासवडे टोल नाका पर एक कार में सतारा से कराड ले जाया जा रहा 5.50 करोड़ रुपये का सोना और चांदी जब्त किया। सतारा जिले की तालबीड पुलिस ने बताया कि राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस तासवड़े टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच कर रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर एक कार को रोका और कार की जांच की तो पुलिस को 4.90 करोड़ रुपये का सोना और 57 लाख रुपये की चांदी मिली, जिसे कार के साथ जब्त कर लिया गया।

घटना की जानकारी देने के बाद सुबह आयकर अधिकारी और जीएसटी अधिकारी तालबीड थाना पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मामले की जांच अब भी जारी है। हाल ही में इस तरह की यह दूसरी घटना है, इससे कुछ दिन पहले ही पुलिस ने इसी स्थान पर 15 लाख रुपये की नकदी जब्त की थी।

Exit mobile version