Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को, मुख्यमंत्री पद के लिए फडणवीस सबसे आगे

December 1, 2024

महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को, मुख्यमंत्री पद के लिए फडणवीस सबसे आगे

मुंबई: महाराष्ट्र में नई महायुति सरकार 5 दिसंबर की शाम मुंबई के आजाद मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में शपथ लेगी। भाजपा की प्रदेश इकाई प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार शाम ‘एक्स’ पर शनिवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, अभी तक यह घोषणा नहीं की गई है कि मुख्यमंत्री कौन होगा, लेकिन भाजपा सूत्रों ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस इस शीर्ष पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। वह 2 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और पूर्ववर्ती एकनाथ शिंदे नीत सरकार में उप मुख्यमंत्री थे।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे शिंदे इन अटकलों के बीच एक दिन पहले अपने पैतृक गांव चले गए कि नई सरकार को आकार देने के तौर-तरीकों से वह खुश नहीं हैं। उनके एक सहयोगी ने बताया कि वह बीमार हैं। शिंदे को तेज बुखार है। शिंदे के करीबी शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा कि उनकी पार्टी को गृह विभाग मिलना चाहिए।

उन्होंने यह भी दावा किया कि शिंदे को दरकिनार करने की कोशिशें की गईं। इस बीच, एक भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी के विधायक दल का नेता चुनने के लिए 2 दिसंबर को बैठक होगी। उन्होंने कहा कि इस बार फडणवीस को मुख्यमंत्री पद मिलने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें