Dainik Savera Times

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसाः श्रद्धालुों से भरी बस पलटी, दो की मौत, दर्जनों से अधिक…

रायपुर। छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्र पर गए श्रद्धालुओं की बस उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलट गई। जिससे दो की मौत हो गई। वहीं, 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने की वजह से ये हादसा हुआ है। बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे जाकर पलट गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के समय बस छत्तीसगढ़ आ रही थी। पीड़ित वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। सभी पीड़ित छत्तीसगढ़ के निवासी हैं।

चालक को नींद आने के कारण हुआ हादसा
एसपी ग्रामीण कुमार रण विजय सिंह भी आ गए। घायलों को बस से निकाल कर जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद और फिरोजाबाद मेडिकल कालेज में भर्ती कराया दिया गया है। जहां 20 वर्षीय अंशु निवासी धमदा, छत्तीसगढ़ और सात वर्षीय अमित की मौत हो गई।

नसीरपुर इंस्पेक्टर शेर सिंह ने बताया कि सभी यात्री छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं जो वैष्णो देवी से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। चालक को नींद आने के कारण ये हादसा हुआ है।

Exit mobile version