Dainik Savera Times

बड़ा हादसा टलाः बिहार में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तेल से भरे 5 टैंकर पटरी से उतरे, इसके बाद लोगों ने…

कटिहार। बिहार के कटिहार से एक रेल हादसे की खबर सामने आई है। जहां, बताया जा रहा है कि कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कुमेदपुर स्टेशन (बंगाल) के पास केरोसिन टैंकर लेकर जा रही मालगाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। मालगाड़ी के पांच तेल के टैंकर पटरी से उतर गए। घटना में किसी तरह की जनहानि का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। बताया जा रहा है कि घटना आज सुबह 10 बजकर 45 मिनट की है। मालगाड़ी सिलीगुड़ी से कटिहार की ओर जा रही थी।

इस दौरान रेलवे के गेट नंबर एनसी 82 के पास पहुंचते ही बीच के 5 टैंकर पटरी से उतर गए। जिसके बाद कटिहार-आजमनगर रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतरने के कारण इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों पर असर पड़ा है। इस रूट से आने जाने वाली ट्रेनों को दूसरे मार्ग से डायवर्ट किया जा रहा है या ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर रोक कर रखा गया है। इससे यात्रियों की काफी परेशानी बढ़ गई है। फिलहाल मरम्मत कार्य जारी है।

Exit mobile version