Site icon Dainik Savera Times

राजस्थान में बड़ा हादसा: इंडियन एयरफोर्स का जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश, दो शव बरामद

नेशनल डेस्क: राजस्थान के चूरू में इंडियन एयरफोर्स का जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश हो गया है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद आसमान में तेज आवाज के बाद खेतों में आग की लपटें देखी गईं। कुछ ही समय में आसमान में काले धुंए का गुबार फैल गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

क्षत-विक्षत शव के टुकड़े मिले: एसपी जय यादव

चूरू एसपी जय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। मलबे के पास से बुरी तरह से क्षत-विक्षत शव के टुकड़े मिले हैं। शव की पहचान की प्रक्रिया स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही है। विमान एक पेड़ पर गिरा, जिससे पेड़ भी जल गया। जहां यह हादसा हुआ वो इलाका रेगिस्तान का है।

 

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना 

कलेक्टर अभिषेक सुराना और पुलिस की टीम मौके लिए रवाना हो चुके हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, विमान क्रैश के बाद खेतों में आग लग गई, जिसे लोगों ने बुझाने का प्रयास किया। यह विमान हादसा रतनगढ़ क्षेत्र के भानुदा गांव में हुआ है। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए हैं। दुर्घटना स्थल पर सेना के अधिकारी भी पहुंच गए हैं और विमान के मलबे को इकट्ठा किया जा रहा है।

Exit mobile version