Site icon Dainik Savera Times

VIDEO : मनाली में बड़ा हादसा, 50 फीट ऊंची जिपलाइन से गिरी टूरिस्ट युवती

Manali News : हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल मनाली में छुट्टियां मनाने आई एक बच्ची के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। वह अपने परिवार के साथ यहां घूमने आई थी और एडवेंचर एक्टिविटीज़ का मजा ले रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया।

जिप लाइन एक्टिविटी के दौरान टूटी केबल
मनाली में बच्ची जिप लाइन नाम की एडवेंचर एक्टिविटी कर रही थी। इसी दौरान अचानक जिप लाइन की केबल टूट गई, जिससे वह करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। नीचे गिरने से बच्ची को कई जगह पर गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद तुरंत उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में उसकी हालत पर ध्यान दिया जा रहा है।

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची हवा में झूल रही होती है और अचानक नीचे गिर जाती है। यह दृश्य देखकर लोग दंग रह गए।

सुरक्षा को लेकर उठा सवाल
इस घटना के बाद एडवेंचर एक्टिविटी की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से इस तरह की गतिविधियों की नियमित जांच की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Exit mobile version