
नेशनल डेस्क: दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित हुमायूं के मकबरे में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां परिसर के अंदर बने एक कमरे की छत और दीवार का हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोग मलबे में दबे हो सकते हैं, जिससे राहत और बचाव कार्य जारी है।
दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें शाम करीब 4:30 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत 5 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। राहत कार्य चल रहा है और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। यह ऐतिहासिक मकबरा 16वीं सदी के मध्य में बना था और पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है।
#WATCH | Delhi | Portion of the roof of a room at Dargah Sharif Patte Shah, located in the Nizamuddin area, collapses; Police and Fire Department personnel on the spot; Area cordoned off pic.twitter.com/dMAEcJrlQn
— ANI (@ANI) August 15, 2025
एडवोकेट मुजीब अहमद, जो वक्फ बोर्ड की ओर से वहां पहुंचे थे, ने बताया कि शुक्रवार (जुमे) की नमाज के लिए यहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। बस्ती के लोग और बाहर से आए लोग भी नमाज के लिए आए थे, लेकिन बारिश के कारण लोग कमरे के अंदर चले गए थे। मुजीब अहमद के अनुसार, छत पुरानी थी और पानी रिसने की वजह से कई बार इसकी मरम्मत की मांग की गई थी, लेकिन एएसआई (आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) ने इसे ठीक करने की अनुमति नहीं दी थी।
उनकी लापरवाही के कारण छत पर दरारें आ गई थीं और आज बारिश की वजह से यह हादसा हुआ। मुजीब अहमद ने यह भी बताया कि कमरे में लगभग 15 से 20 लोग मौजूद थे जब यह हादसा हुआ। पहले छत गिरी, फिर दीवार भी गिर गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं और राहत कार्य जारी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...