Indian Air Force fighter plane crashes: गुजरात के जामनगर जिले में बुधवार रात भारतीय वायुसेना का एक जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश हो गया है। विमान में दो पायलट थे, जिनमें से एक ने सुरक्षित इजेक्ट कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
यह घटना जामनगर के सुवर्णा रोड गांव के पास हुई, जहां प्लेन के क्रैश होने के बाद भीषण आग लग गई। चारों तरफ धुआं-धुआं नजर आने लगा। आग की लपटों से आस-पास के इलाके में डर का माहौल है। जिस जगह पर प्लेन क्रैश हुआ, वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं।
#WATCH | Gujarat | Visuals from Jamnagar where a Jaguar fighter aircraft crashed
As per Prem Sukh Delu, SP Jamnagar, there were two pilots in the (Jaguar) trainer aircraft of the Air Force. One has been rescued and taken to the hospital. Operations are underway to rescue the… pic.twitter.com/vpWzsxveHJ
— ANI (@ANI) April 2, 2025
जानकारी के अनुसार, क्रैश होने के बाद प्लेन कई टुकड़ों में बंट गया है। प्लेन के क्रैश होने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस क्रैश को लेकर वायुसेना की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
इससे पहले, हरियाणा के अंबाला जिले में 7 मार्च को वायुसेना का एक फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि, पायलट ने समय रहते सुरक्षित इजेक्ट कर लिया। फाइटर जेट गिरने के कारण कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई थी। वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया था कि नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान अंबाला में एक जगुआर विमान सिस्टम में खराबी आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सुरक्षित इजेक्ट करने से पहले पायलट विमान को आबादी से दूर ले गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना ने जांच के आदेश दिए थे।

