Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसाः खाई में गिरा सेना का वाहन, दो जवानों की मौत, तीन घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सेना के एक वाहन के खाई में गिरने से दो सैन्यकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले में एसके पायन के पास सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि दो जवानों की मौत हो गई और तीन अन्य को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मसरत इकबाल ने संवाददाताओं को बताया कि दो सैनिकों को ‘‘मृत अवस्था में लाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘तीन घायलों को होश में लाया गया और फिर उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया।

24 दिसंबर के हादसे में 5 जवान हुए थे शहीद
इसके पहले भी जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बलनोई सेक्टर में 24 दिसंबर, 2024 को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया था। हादसे में सेना का एक वाहन 300 फीट गहरी खाई में गिर गया था। ये हादसा पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान हुआ था। इस हादसे में पांच सैनिकों की मौत हो गई थी।

ये भी देखें : मौसम: भीषण गर्मी के बीच IMD ने दी राहत भरी खबर, 13 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट 

Exit mobile version